फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोस्तों पर हमला कर कार, मोबाइल व 15 हजार रुपये छीने

Fri, 29 Sep 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव करोड़ा में तीन आरोपी दो दोस्तों पर हमला करके उनकी कार, मोबाइल व 15 हजार रुपये छीनकर ले गए। आरोपी कार में शिकायतकर्ता के साथ बैठे दोस्त का अपहरण भी कर ले गए। हालांकि आगे लेकर उसे उन्होंने छोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पिलनी निवासी संदीप कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह एक मोबाइल सिम कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्य करता है। 26 सितंबर को वह शाम करीब साढ़े 10 बजे अपनी गाड़ी में उसके दोस्त अनिल कुमार के साथ गांव करोड़ा से भाना वाले रास्ते जा रहा था। रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी नीचे रास्ते में धंस गई। तभी अचानक तीन लड़के लाठी व डंडे लेकर आए और आते ही उनपर हमला कर दिया। चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। कुछ देर के बाद जब उसे होश में आया तो पता चला कि आरोपी लड़के उसके दोस्त अनिल कुमार का उसी की कार में अपहरण करके ले गए। उसकी गाड़ी में 15 हजार रुपये व एक मोबाइल भी रखा हुआ था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपियों को पहचान लिया था। इनमें कपिल व तुषार करोड़ा और ढांडा खेड़ी का रहने वाला बिट्टू शामिल थे। आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करके अनिल का अपहरण किया और गाड़ी, मोबाइल व नकदी छीनकर ले गए। जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें