फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूलों में जल संरक्षण अभियान चलाएंगे ईको क्लब के प्रभारी

Tue, 05 Nov 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में घटते जलस्तर को देखते हुए अब शिक्षा विभाग भी संरक्षण के लिए सामने आया है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने जिलेभर के स्कूलों में जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारी अब जल्द ही स्कूलों में जल संरक्षण अभियान चलाएंगे। जिसमें विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिसमें यूथ एंड ईको क्लब के माध्यम से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी रैली निकालकर भी जागरूक करेंगे।
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह ही जिलेभर के यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारियों को पंचकूला में प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें हरियाणा जल संसाधन बोर्ड की अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस डॉ. केशनीनंद अरोड़ा ने स्वयं जल संरक्षण को लेकर प्रशिक्षित किया था। इसमें जिला नोडल अधिकारी सहायक परियोजना अधिकारी कुशल कुमार को बनाया गया है। गौरतलब है कि जिले में इस अभियान में अभी तक यूथ एंड क्लब से जुड़े 1250 विद्यार्थियाें को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



इन बिंदुओं पर किया जाएगा विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक
- प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों की एक जल संरक्षण कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी नियमित रुप से जल संरक्षण पर काम करेगी। इसमें पानी की लीकेज की जांच की जाएगी। इसके बाद यह कमेटी ईको क्लब प्रभारी को जानकारी देगी।
विज्ञापन

- पंचायत मुखिया और स्कूल प्रबंधन कमेटी को जागरूक करेगी विद्यार्थियों की कमेटी।
- बारिश के पानी का संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
- स्कूलों में लगे ट्यूबवेलों से आने वाली पानी की मॉनिरिटिंग होगी।
- वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम की देखरेख के लिए भी काम किया जाएगा।

वर्जन-
शिक्षा विभाग के आदेशों के तहत हरियाणा जल संसाधन बोर्ड के माध्यम से अब विद्यार्थियों की ओर से स्कूलों में अभिभावकाें और अन्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के 244 स्कूलों के यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारियों को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है। अब जल्द ही अभियान के तहत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सरोज कुमारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें