फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसों में चार घायल

Tue, 05 Nov 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के अलग-अलग जगहों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में जींद निवासी डॉक्टर संजय कुमार शर्मा ने गुहला थाना में शिकायत दी कि एक नवंबर को शाम के समय वह और उसकी पत्नी मुक्ता शर्मा कार में सवार होकर गांव थेह मुकेरिया के पास से जा रहे थे। वहां पर तेज रफ्तार बस चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव थुआ निवासी रमेश कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 31 अगस्त को दोपहर के समय वह बाइक पर गांव भाणा से जा रहा था। वहां पर एक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी बलबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में गांव खेड़ी बुला निवासी होशियार सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 29 अक्तूबर को रात करीब दो बजे उसका दामाद सोनू अपनी कार में गांव तारागढ़ से जा रहा था। वहां पर एक ट्रक चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी, जिसमें सोनू घायल हो गया। ट्रक चालक ने अपना नाम मुकेश बताया। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें