महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के ईवीएम भंडारण कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में 169 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व सात नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें सड़कें व भवन निर्माण और नहरों को अपग्रेड करना शामिल रहीं।
हिसार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का यहां सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में में संबोधित किया। वहीं राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार ने 6 वर्षों में विकास की नई इबारत लिखने का कार्य किया है। राज्यमंत्री ने दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर समृद्ध हरियाणा सुशासन से जन सेवा का एक और वर्ष पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, उपायुक्त सुजान सिंह, एसपी शशांक कुमार सावन, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन अरूण सर्राफ, तुषार ढांडा भी मौजूद रहे।
वहीं डीसी सुजान सिंह ने राज्यमंत्री का स्वागत कर कहा कि सरकार द्वारा लोगों को सुशासन व्यवस्था दी जा रही है। बिचौलियों को खत्म करके ऑनलाइन व्यवस्था से लाभार्थियों के खाते में सीधा लाभ दिया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र एक अनूठी योजना है, जिससे सभी व्यक्ति व परिवारों का डाटा सरकार के पास होगा और जरूरतमंदों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर एडीसी सतबीर सिंह कुंडु, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, सीटीएम सुरेश राविश, डीएमसी कुलधीर सिंह, राव सुरेंद्र सिंह, मनीष कठवाड़, रामपाल राणा, एडवोकेट हरदीप, हरपाल क्योड़क, दिलावर सिंह, एसई राकेश सूद, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता वरूण कुमार, कुलदीप सिंह, प्रशांत कुमार, बनारसी दास, ईओ अशोक कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, रामकुमार नैन, कृष्ण शर्मा पिलनी, सुरेश संधु आदि मौजूद रहे।
इन परियोजनाओं का राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने किया उद्घाटन
-गुहला में जोधपुर से घग्घड़पुर सड़क का अपग्रेडेेशन-82.54 लाख
- खरकां से थेह खरकां वाया घोघ वाया कच्ची पिसौल सड़क अपग्रेडेशन-1.05 करोड़
-थेह बनहेड़ा से भागल सड़क अपग्रेडेशन- 77.28
-कांगथली से सौथा मार्ग-95.30 लाख
-चीका से पटियाला रोड का मेरठ-पटियाला रोड का हिस्सा-5.12 करोड़
-ढांड-पूंडरी-राजौंद-अलेवा रोड-21.40 करोड़
-ढांड-पूंडरी रोड का तीन किलोमीटर तक फोरलेनिंग व लाइटिंग-18.28 करोड़
-ढांड-पूंडरी-अलेवा रोड की चौड़ाई-9.40 करोड़
-कौल से ढांड कस्बे तक, करनाल-कौल, पेहवा पटियाला रोड का विस्तारीकरण-35.60 करोड़
-ढांड खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय-2.05 करोड़
-पाई गांव में ड्रेन बांध व सड़क का निर्माण-12.05 करोड़
-पाई-पिलनी रोड निर्माण व आउटर रिंग-12.06 करोड़
-कुलतारण माईनर की रिमॉडलिंग-2.34 करोड़
-भानपुरा सब माईनर की रिमॉडलिंग-12.07 करोड़
-गुहणा सब माईनर की रिमॉडलिंग-1.48 करोड़
-मेरठ-सोनीपत-गोहाना-असंधकैथल पटियाला रोड को राजौंद कस्बे में फोरलेन-38.53 करोड़
इन परियोजनाओं का राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने किया शिलान्यास
-गुहला में थेह खरकां से रामपुर पातड़ा वाया मस्तगढ़ सड़क का अपग्रेडेशन-6.40 करोड़
-डेरा निहंग सिंह वाला से रामपुरा से प्रेमपुरा, कक्योरमाजरा, लिंक विद शहीद सुरेंद्र सिंह मार्ग का अपग्रेडेशन-6.08 करोड़
-हरियाणा राज्य सीमा से छाना अग्रसेन रोड का अपग्रेडेशन पर 2.28 करोड़ा
-उरलाना से पंजाब बार्डर वाया खरकां, माता गुजरी चौक से डेरा जगदीश सिंह तक रोड का अपग्रेडेशन पर 3.30 करोड़
-अधिकारियों के आवास का निर्माण पर 3.80 करोड़
-पाई से बरसाना वाया थेह बरेला रोड का अपग्रेडेशन 3.66 करोड़
-गांव सेरधा के चक्रपाणि तीर्थ जीर्णोद्धार पर 1.98 करोड़
एक पंडाल रहा खाली, खाली चलती रही स्क्रीन
आयोजन स्थल पर हाल के बाहर भी एक बड़ी स्क्रीन लगाकर पूरा पंडाल सजाया गया था। लेकिन पूरे आयोजन के दौरान यह पंडाल खाली रहा। खाली स्क्रीन पर पूरा आयोजन चलता रहा। लेकिन कोई इसे देखने वाला नहीं था। दूसरी ओर हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री व उनके साथ आए चुन्निंदा भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी व उनके मातहत कर्मचारियों ने भाग लिया और पूरे आयोजन को देखा।