राजौंद। नगर के वार्ड नंबर 4 में गली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बबीता रानी ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली का शिलान्यास किया गया। इस दौरान बबीता रानी नपा सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर के समग्र विकास को लेकर पालिका पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 4 की इस गली के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस गली का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाएगा।
इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार, अकाउंटेंट कर्म सिंह हुड्डा, चेयरमैन प्रतिनिधि सचिन इंसा, वार्ड नंबर 12 से पार्षद प्रतिनिधि कर्म सिंह, वार्ड नंबर 4 के पार्षद जॉनी राणा, ठेकेदार नीरज कुंडू रोहेड़ा,द कुंडू को-ऑप एलएंडसी सोसाइटी लिमिटेड रोहेड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।