फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए कर्मियों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। 25 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल कलायत में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कृष्ण मौण ने की।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ कैथल के जिला अध्यक्ष संजीव बाता ने बताया की सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों, श्रम कोड में बदलाव, न्यूनतम पेंशन में वृद्धि, कर्मचारियों के नियमितीकरण, महंगाई और सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ व अन्य ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कर्मचारियों को संगठन की नीति के बारे में बताया व 25 फरवरी 2026 को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल कि रणनीति बनाई। संजीव ने दावा किया की हड़ताल में कलायत हलका से भारी संख्या में श्रमिक व कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में नीलम, सुनीता, बतेरी, रितु, काजल, अनिल, मनजीत, सोमवीर, आजाद, प्रमोद, वरुण, दीपक, राजेश, जितेंद्र, राजीव आदि मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. जिले सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें