फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में प्रदेश और केंद्र की नीतियों का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अमृत काल संकल्प रैली में नेताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों का गुणगान किया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि बहन, बेटियों में कुपोषण की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन से लेकर मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना चलाई जा रही हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा हो, इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री महिला किशोरी सम्मान योजना, सुरक्षित माहौल देने के लिए हर जिला में महिला पुलिस थाना, पुलिस बल में महिला जवानों की भर्ती जैसे कदम भाजपा सरकार ने उठाए हैं।
विज्ञापन

विधायक लीला राम ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में देश व प्रदेश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि कैथल में अमृत काल संकल्प रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहुंचाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ के लिए आमजन का आभार जताया।
सांसद नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर पूंडरी के निर्दलीय विधायक एवं पशुकल्याण बोर्ड के चेयरमैन रणधीर गोलन ने पुराने दिन याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी भाजपा पार्टी की नीतियों का खूब प्रचार किया। गोलन ने कहा कि इस रैली में वह काफी समय के बाद शामिल हुए हैं। पहले तो कार्यकर्ता बनकर रैली में पहुंचता था, लेकिन अब एक विधायक बनकर पहुंचा हूं। मुझे पुराने दिन याद आ गए हैं। इस मंच से अब पुराना दृश्य सामने आया है। गोलन ने अमृत संकल्प रैली को मिशन 2024 की शुरुआत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें