फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में मधुबाला प्रथम, प्रीति द्वितीय और नीरज ने हासिल किया तृतीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने महान महिलाओं के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रभावशाली विचार रखे। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मधुबाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की प्रीति द्वितीय तथा नीरज तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ की संयोजक और सहायक आचार्य सनेहलता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले और कल्पना चावला के जीवन और योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में सहायक आचार्य डॉ. रोहतास नैन और सहायक आचार्य राम मेहर सिंह शामिल रहे। सनेहलता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और वक्तृत्व कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें