फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मार्च में 3169 वाहनों के चालान वसूला 25 लाख रुपये जुर्माना

Fri, 04 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। यातायात पुलिस ने मार्च माह में 135 बुलेट बाइक सहित 3169 वाहनों के चालान काट 25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। यातायात थाना प्रभारी एसआई राजकुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान मार्च माह दौरान एसी 135 बुलेट बाइक के चालान किए गए है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि मार्च माह के दौरान यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से काफी सख्ती से पेश आई। माह के दौरान यातायात पुलिस की ओर से यातायात नियमों की उल्लंघन करने के मामले में 80 इंपाउंड वाहनों सहित कुल 3169 चालान किए गए।

गत माह के दौरान पुलिस की ओर से चालकों से 25 लाख 89 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा मुख्य रूप से वाहन पर बिना नंबर प्लेट के 240, लाइन चेंज के 108, बिना हेलमेट के 255, ओवर स्पीड के 482, रोंग साइड के 611, बिना सीट बेल्ट के 390, शराब पीकर ड्राइविंग के 13, मोबाइल प्रयोग के तीन, ब्लैक फिल्म के सात तथा अंडर एज के सात चालान किए गए है।
विज्ञापन


एसपी राजेश कालिया ने कहा कि आमजन वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही बरतते है जिस लापरवाही की वजह से हम खुद को दूसरों को और अपने परिवार के साथ धोखा करते है जिससे कि जान माल का नुकसान भी होता है। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नही है, बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है। सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। समाज के एक जिम्मेदार व समझदार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों की पालना करें खुद की जिंदगी और अपने परिवार की जिंदगी को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें