संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर थाना पुलिस टीम ने बुधवार को बस अड्डा स्थित पीटी/विजा सेंटर पर विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रकार और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व साइबर थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु ने किया। एएसआई जसबीर सिंह और उनकी टीम ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी।
टीम ने बताया कि डिजिटल युग में जहां आम लोगों को कई सुविधाएं मिली हैं, वहीं अपराधी भी नए-नए तरीके अपनाकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे में सभी को मिलकर सतर्क रहना जरूरी है।
जरूरी सावधानियां
n
किसी भी अनजान लिंक को न खोलें।
n
किसी फोन कॉल, संदेश या ई-मेल के झांसे में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
n
ऑनलाइन खरीदारी में सतर्क रहें और एडवांस पेमेंट से बचें।
n
कोई व्यक्ति यदि खुद को बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज या किसी सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर जानकारी मांगे, तो उसे कोई भी व्यक्तिगत विवरण न दें।
n
टीम ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जाल में फंसाते हैं। किसी एप्लीकेशन से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती करते हैं और धीरे-धीरे पूरी जानकारी जुटाकर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।
n
वे आपकी निजी तस्वीरें या बैंक खातों की जानकारी तक हासिल कर लेते हैं और खातों से राशि निकाल लेते हैं। इसलिए सभी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट और बैंकिंग एप को सुरक्षित रखना चाहिए।
n
अपनी सुरक्षा के लिए करें यह उपाय
n
मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (का उपयोग करें।
n
पासवर्ड मजबूत रखें।
n
किसी के साथ ओटीपी या गोपनीय जानकारी साझा न करें।
n
किसी भी एप को सावधानी से उपयोग करें।
n
पुलिस ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाएं।