फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस सुरक्षा नियम को अमल में लाएं : धीमान

Sat, 14 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। बिजली अनुबंध कर्मचारी संघ के सचिव पंकज धीमान ने सरकार से आग्रह किया है कि अगस्त 2024 के सर्विस सुरक्षा नियम को जल्द से जल्द लागू किया जाए। अपने जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के विधान सभा में बिल पास कराने के बाद भी अधिकारी इसे लागू करने में अनावश्यक देरी क्यों कर रहे हैं।

धीमान ने बताया कि लंबित रहने के कारण कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है। सरकार को चाहिए कि वह अधिकारियों से बात कर कर्मचारियों की मांगें पूरी करे और अगस्त 2024 से एरियर समेत नियम का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारी दिन-रात खतरे में रहते हुए कर्तव्य निभा रहे हैं। कर्मचारियों ने हर फर्ज पूरी निष्ठा से निभाया है। इसलिए सरकार को यह नियम सभी विभागों में लागू कर काम में सामंजस्य स्थापित करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें