पाई। विधायक सतपाल जांबा ने शुक्रवार को पाई का दौरा कर कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पाई से रमाणा-रमाणी तक सड़क की मरम्मत की जाएगी, 22.37 लाख रुपये खर्च होंगे। पाई से कैथल जाने वाली सड़क पर सौंगल ड्रेन तक 300 मीटर पेवर ब्लॉक का कार्य भी किया जाएगा। 19.58 लाख खर्च आएगा। पिलनी से पाई तक सड़क के चौड़ीकरण में करीब 96 लाख की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि पाई की अनाज मंडी में भी 2.66 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान पाई के सरपंच लाभ सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेश बरसाना, सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल और मार्केट कमेट