फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता से पकड़ा गया गोवंश से भरा ट्रक

Sun, 25 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कैंटर में से तीन दर्जन गोवंश को मुक्त करवाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गांव टीक के निकट गाय व बैलों को तस्करी करके ले जा रहे एक कैंटर में से तीन दर्जन गोवंश को मुक्त करवाया गया। कैंटर चालक व अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। कैंटर में गोवंश को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार अल सुबह लोगों को सूचना मिली कि गाय व बैलों से भरे हुए एक कैंटर में पशुओं को यूपी की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर गांव टीक के निकट कैंटर का पीछा करते हुए इसे ढूंढा लिया गया। मौके का फायदा उठाते हुए तस्कर कैंटर छोड़कर फरार हो गए। सुबह होते-होते गोभक्तों की गांव टीक में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की करीब 10 गाड़ियां भी पहुंच गई।

मौके पर एकत्रित लोगों की भीड़ ने कैंटर से गाय व बैलों को उतारा और रोष स्वरूप कैंटर में भी आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस एवं गो संगठन के सदस्यों ने उन्हें रोक लिया। बाद में पुलिस ने गाय व बैलों को गोशाला छोड़ दिया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गाय तस्करी की सूचना मिलने पर गो रक्षा दल, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू जागरण मंच और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ अमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गाय तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें