फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से अरावली बर्बाद, जन-जीवन पर संकट : सुरजेवाला

Fri, 26 Dec 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर अरावली पर्वत श्रृंखला को अवैध खनन के जरिए बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरावली संरक्षण के नाम पर सरकार केवल कागजी औपचारिकता, बयानबाजी और हेडलाइन मैनेजमेंट कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत विपरीत है।
विज्ञापन


कैथल से जारी बयान में सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में चल रहे अवैध खनन ने अरावली पर्वतों को खोखला कर दिया है। यह जीवनदायिनी पर्वत श्रृंखला लगातार नष्ट होती जा रही है। खनन पर रोक के सरकारी दावों के बावजूद हरियाणा में भारी मशीनों से खुदाई और विस्फोटकों के जरिए पहाड़ों को उड़ाया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कागजों में ‘संरक्षित’ घोषित अरावली क्षेत्रों को भी अवैध खनन का जरिया बना दिया गया है। यह भाजपा की कथित शह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें