फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तस्कर से ढाई किलो गांजा फूल-पत्ती बरामद

Fri, 26 Dec 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
Iकैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने आरोपी खेड़ी गुलाम अली निवासी विक्रम को ढाई किलो से ज्यादा गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल टीम गश्त दौरान गांव खेड़ी गुलाम अली क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को एक सूचना मिली कि गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी विक्रम काफी समय से नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है। इसके बाद पुलिस टीम ने मकान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाश के दौरान आरोपी के कब्जे में एक बैग अंदर रखे पॉलीथिन से 2 किलो 600 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की गई। संवादI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें