संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। महाराणा प्रताप चौक पर बुधवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से दुकानों के आगे किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। साथ में अवैध कब्जा न करने की हिदायतें भी दी।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि डीसी के साथ सड़क सुरक्षा की बैठक में दिए गए आदेश अनुसार बुधवार को महाराणा प्रताप चौक पर अतिक्रमण किया था। इसे नगरपालिका प्रशासन की टीम की ओर से पुलिस प्रशासन के सहयोग से बुधवार को हटा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार अपने-अपने दुकानों के सामने दो सड़क पर अतिक्रमण न करें इसमें सड़क हद से होने का अंदेशा बना रहता है यदि कोई भी दुकानदार अतिक्रमण करते पाया गया तो नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को पीली पट्टी नगर पालिका प्रशासन ने खींच दी गई है अगर पीली पट्टी से आगे कोई अतिक्रमण करेगा तो उसका सामान नगर पालिका प्रशासन जब्त कर लेगा। इस दौरान सफ़ाई निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौजूद रहें। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी यहां नपा प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन दुकानदार बार-बार अतिक्रमण कर रहे हैं। जिन पर भविष्य में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।