ढांड/कैथल। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने उप तहसील ढांड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने विंडो पर खड़े हुए लोगों से बातचीत की। विधायक ने लोगों से पूछा कि आपको तहसील में अपने कार्यों के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नही है। लोगों ने कहा कि काम तो बन रहे है, लेकिन सबसे ज्यादा समस्या तहसील में दिनभर बिजली ना आने से होती है।
लोगों ने बताया कि कई बार तो पूरा दिन बिजली के इंतजार में बैठे रहते है और काम नही हो पाते। विधायक ने नायब तहसीलदार को कहा कि काम के सिलसिले में तहसील में आम जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या नही आनी चाहिए। बेवजह लोगों को परेशान ना किया जाए। विधायक ने आश्वासन दिया है कि तहसील को हाट लाइन से जोड़ा जाएगा और पटवारियों के बैठने के लिए कमरे तथा खाली जगह में मिट्टी डलवाकर पार्क बनवाया जाएगा। संवाद