फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों चला पीला पंजा

विज्ञापन
14-कैथल। अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार कार्यालय और ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय चौधरी के अमले द्वारा फतेहपुर के नैना-धौंस रोड पर 4 एकड़ भूमि में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में पीला पंजा चलाया गया। जेसीबी के साथ अवैध कॉलोनी व मार्केट को हटाने का कार्य दोपहर बाद 2 बजे शुरू किया गया।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि अर्बन एरिया पूंडरी के अंतर्गत आने वाली राजस्व संपदा फतेहपुर में नैना-धौंस रोड पर 4 एकड़ भूमि पर पनप रही नई अवैध कॉलोनी, मार्केट में यह कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा मिट्टी की सड़कें, बिजली के खंभों और एक निर्माणाधीन अवैध कमरे को जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया गया। भूमालिक को कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे, लेकिन भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा न तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी का निर्माण रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली गई। जिला नगर योजनाकार अनिल कुमार नरवाल ने बताया कि आम नागरिक सस्ते प्लाट के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं और न ही अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदें। मकान खरीदने से पहले जिला योजनाकार कार्यालय से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें