फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्जन ऑपरेशन थियेटर में होंगे तो कौन देखेगा ओपीडी के मरीज

Thu, 30 Oct 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में 11 तरह की सर्जरी बंद करने के सरकारी आदेश के बाद जिले के नागरिक अस्पतालों पर बोझ बढ़ना तय है। नागरिक अस्पताल के प्रत्येक विभाग में केवल एक-एक सर्जन हैं, जो ओपीडी और ऑपरेशन दोनों संभालते हैं। ऐसे में ऑपरेशन शुरू होते ही ओपीडी सेवाएं बाधित होना तय है।

अब तक निजी अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 100 सर्जरी होने का औसत था, लेकिन अब यह पूरा दबाव सिविल अस्पताल पर आना तय है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए सभी उपकरण और डॉक्टर उपलब्ध हैं, लेकिन स्पेशलिस्ट सर्जनों की संख्या बेहद सीमित है। अस्पताल में रोजाना 1200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यदि किसी सर्जन की छुट्टी होती है, तो न तो ऑपरेशन हो पाएंगे और न ही ओपीडी में उपचार। स्वास्थ्य सेवाओं के इस असंतुलन से अस्पताल प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


स्टाफ की कमी ः प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) ने बताया कि अस्पताल में आवश्यक सभी उपकरण मौजूद हैं और मरीजों को नि:शुल्क सर्जरी की सुविधा मिलेगी। सिविल अस्पताल में अब नाक, कान, गला, हड्डी, और सामान्य सर्जरी से संबंधित सभी ऑपरेशन किए जाएंगे। अस्पताल में मोतियाबिंद, पथरी, हड्डी रोग और प्रसव संबंधी सर्जरी की जा रही हैं। अब गले में गांठ, कान के छेद, और नाक में मांस बढ़ने जैसी सर्जरियों की जिम्मेदारी भी सिविल अस्पताल को निभानी होगी।
विज्ञापन


जिले में छह लाख आयुष्मान कार्ड धारक

कैथल जिले में आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या लगभग छह लाख है। इनमें से एक लाख से अधिक लोग अब तक इस योजना के तहत उपचार करवा चुके हैं। सीएमओ डॉ. रेनू चावला ने बताया कि निजी अस्पतालों में इन सर्जरियों को रोकने के बाद अब सभी ऑपरेशन नागरिक अस्पताल में किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से व्यवस्था और स्टाफ की पुनर्संरचना की जा रही है ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में ये सर्जरियां बंद
n
कूल्हे व घुटने का प्रत्यारोपण

n एडेनोइडेक्टॉमी (नाक में मांस बढ़ना)

n
कान के पर्दे में छेद की सर्जरी

n
बवासीर की सर्जरी

n
पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की त्वचा से संबंधित सर्जरी

n
गले, कान और नाक से जुड़ी सामान्य सर्जरियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें