फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटी पीसीआर और एंटीजन टेस्ट में लक्षण होने पर भी रिपोर्ट निगेटिव आए..

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की जांच के दौरान अगर आरटी पीसीआर और एंटीजन टेस्ट के बाद भी संबंधित लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की बार-बार रिपोर्ट निगेटिव आ रही है तो उसके लिए अब अस्पताल में सिटी स्कैन द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही है। अस्पताल में रोजाना 10 से 15 के बीच ऐसे केस पहुंच रहे हैं, जिनकी कोरोना जांच के लिए सिटी स्कैन के जरिये की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना होने वाले सिटी स्कैन की संख्या में भी पहले की अपेक्षा 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। रोजाना करीब 25 में से 10 से लेकर 15 लोगों में सिटी स्कैन के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक अगर किसी सामान्य मरीज को सिटी स्कैन करवाने के लिए लिखते हैं तो उससे 1870 रुपये फीस ली जा रही है। अगर किसी व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सिटी स्कैन लिखा जाता है तो उसकी जांच मुफ्त में की जा रही है।
प्राइवेट सेंटरों पर सिटी स्कैन के रेट करीब चार हजार रुपये तक हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक के परामर्श पर नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन करवाने के लिए जाता है तो उसके लिए 2800 रुपये फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा बीपीएल और सरकार के अनुसार चयनित श्रेणियों में आने वाले मरीजों को भी विशेष रियायत दी जा रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में तैनात प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. रेनू चावला ने कहा कि कुछ केसों में आरटी पीसीआर और एंटीजन से किया गया टेस्ट बार-बार निगेटिव होता है। ऐसे में संबंधित लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच के लिए सिटी स्कैन करना पड़ता है। सिटी स्कैन की कुछ स्कोरिंग होती है, जिससे पता चलता है कि व्यक्ति को कोरोना है। फिर मरीज को कोरोना जैसा इलाज दिया जाता है। सिटी स्कैन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों के परामर्श के बाद कोरोना की जांच के लिए सिटी स्कैन निशुल्क हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें