फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत 63 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 63 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा 171 लोग शुक्रवार को ठीक होकर घर लौट गए हैं। राहत की बात ये है कि कई दिनों बाद कोरोना से मौत और संक्रमण के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना से संक्रमित 63 नए केस सामने आए हैं। अब तक 202 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को जिला में कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जो कि 63 वर्षीय पुरुष निवासी ब्राह्मणीवाला है, जिसका इलाज कैथल के नागरिक अस्पताल में चल रहा था। डीसी ने बताया कि 171 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 6, शाह अस्पताल से 6, सिग्नस अस्पताल से 3 तथा होम आइसोलेशन में रहे 156 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 9 हजार 454 कोरोना के मरीजों में से 8 हजार 415 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 837 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 22 हजार 776 में से 2 लाख 12 हजार 45 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट बढ़कर 89 प्रतिशत हो गया है। डीसी ने कहा कि जिले में 627 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलिवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 47 व्यक्तियों में से 7 हजार 420 ठीक हो चुके हैं।
जिले में अभी तक 1 लाख 41 हजार 26 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 17 हजार 401 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 23 हजार 625 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 445 हेल्थ केयर वर्कर्स, 6 हजार 97 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 2 हजार 516 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 21 हजार 968 व्यक्ति शामिल हैं। शुक्रवार को कुल 1 हजार 783 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 33 हेल्थ केयर वर्कर, 18 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 469 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 1 हजार 263 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 7 हजार 930 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 6 हजार 90 कोविशिल्ड और 1 हजार 840 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें