कैथल। ढांड क्षेत्र के एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। महिला थाना की पुलिस की लेडी एचसी सुनीता ने पति मिर्जापुर गांव जिला कुरुक्षेत्र निवासी राजन व सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता की ओर से दी शिकायत के अनुसार नौ दिसंबर 2020 को राजन के साथ शादी हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था लेकिन ससुरालजन खुश नहीं थे। ससुराल जनों ने दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना महिला में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। संवाद