फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हल्की बारिश बाद बढ़ी उमस

Mon, 07 Jul 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद शहर के कई क्षेत्रों में करीब 15 से 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि बारिश थमने के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे उमस भरी गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दूसरी ओर कई जगहों पर जलभराव से भी लोगों ने परेशानियां झेली।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे के बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ गई। हल्की बारिश के बाद तापमान में आंशिक बदलाव दर्ज किया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पिछले 24 घंटों में कैथल और कलायत में 2-2 मिमी तथा गुहला में 1 मिमी बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश से शहर के कुछ इलाकों में जलभराव भी हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी व कूलर का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई तक बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को तेज बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बारिश से फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

यहां हुई इतनी बारिश

खंड ः बारिश

कैथल : 2 मिमी

गुहला : 2 मिमी

कलायत : 1 मिमी

पूंडरी : 0 मिमी

ढांड : 0 मिमी

सीवन : 0 मिमी

राजौंद : 0 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें