फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा की खाली पड़ी जमीन पर भूमाफिया की नजर

Wed, 06 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला रोड पर खाली पड़ी हुडा की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। हथियारों के साथ आए दर्जनों लोगों ने मंगलवार आधी रात को यहां मिट्टी डाल दी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां दुकानें बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां सत्ताधारी दल के लोगों पर उंगलियां उठ रही हैं।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि जमीन पर मिट्टी डालने आए लोगों के फोटो शहर भर में लगे भाजपा के कई होर्र्डिंग्स में भी छपे हुए हैं। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार व मंगलवार की रात को 11 बजे के बाद दर्जनों लोग मिट्टी से भरे डंपर और जेसीबी मशीन लेकर चीका-पटियाला मेन रोड स्थित इस जमीन पर पहुंचे।

एक छोटे तालाब का रूप धारण किए इस जमीन पर मिट्टी भरनी शुरू कर दी। रात को शोर सुनकर पास की डेहा बस्ती से कुछ लोग बाहर निकले और कब्जा करने आए लोगों का विरोध किया तो उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


बस्ती निवासी नरेश ने बताया कि कब्जा करने आए लोगों ने शराब पी रखी थी। उनके तेवर खतरनाक थे। बुधवार को भी दिन में कुछ मजदूर इस मिट्टी को जमीन के गहरे हिस्सों में फैलाने लगे थे। अरबों खरबों रुपये कीमत की उक्त जमीन का काफी बड़ा हिस्सा धीरे-धीरे करके लोगों ने कब्जा लिया है। एक छोटा सा हिस्सा बचा है, उस पर भी कई बार कब्जे की कोशिश हो चुकी हैं। कांग्रेस शासन में कुछ लोगों ने यहां रातोंरात दुकानें बना दी थीं, जिन्हें बाद में प्रशासन ने गिरा दिया था।

बोर्ड लगाने के अलावा किया कुछ नहीं
बीते साल हुडा ने इस जमीन को अपनी मलकियत बताते हुए यहां एक चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया था जिस पर लिखा है कि यहां अवैध कब्जा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी यहां लगे बोर्ड तक को देखने नहीं आए और लोगों ने इस चेतावनी बोर्ड तथा कुछ और जमीन छोड़कर बाकी सारी पर कब्जा कर लिया है।

पहले झोपड़ियां बनीं, फिर घर, अब दुकानें
हुडा विभाग की कई एकड़ जमीन के इस भूभाग पर कई साल पहले गरीब लोगों ने अपनी झोपड़ियां बनाई थीं। झोपड़ियों के बाहर वाली जगहों पर धीरे धीरे करके कुछ लोगों ने अपने पक्के मकान बना लिए। मेन रोड पर मौजूद होने कारण कुछ लोगों ने यहां कब्जे करके दुकानें बनानी शुरू कर दीं। पटियाला रोड व महावीर दल की तरफ की सड़कों पर दर्जनों दुकानें अवैध रूप से बनी हैं लेकिन सरकार व प्रशासन चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है।

भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व अध्यक्ष हरिराम मित्तल ने कहा कि गलत काम करने वाले लोग किसी पार्टी विशेष के नहीं होते। बल्कि जो पार्टी सत्ता में आती है उसके साथ हो लेते हैं। ताकि अपने सही गलत हित साधें जा सकें। अपने साथी भाजपा नेताओं ईश्वर चंद अत्रि एवं सुभाष मित्तल के साथ एसडीएम कार्यालय में शिकायत देने गए हरिराम मित्तल ने कहा कि कुछ लोग पार्टी की आड़ लेकर जमीन पर कब्जे जैसी गलत हरकत कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई ना की तो इस बात को लेकर सीएम से मिलेंगे तथा सारी स्थिति बताएंगे।

पहले ही चेतावनी दी थी : इनेलो
इनेलो नेता एवं पूर्व विधायक बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की करनी और कथनी में भारी अंतर है। उसूलों पर चलने का दम भरने वाली पार्टी के लोग ही जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। हमने तो चुनाव के वक्त भी लोगों को भाजपा के प्रति आगाह किया था लेकिन अब लोग अपनी गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं।

वर्जन
मामला आज ही मेरे संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारियों को कब्जा रोकने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
कमलप्रीत कौर, एसडीएम गुहला

यह सब कांग्रेसियों का किया धरा है। वे खुद ही हरकत करते हैं और उसका आरोप भाजपा पर लगा देते हैं। कब्जे की इस घटना के पीछे जो भी हुआ उसे सामने लाकर कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कुलवंत बाजीगर, विधायक गुहला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें