फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुमाल, पैन, बेल्ट, अंगूठी कुछ भी नहीं ले जाने दिया गया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में

Sun, 01 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। परीक्षाओं में प्रश्न पत्र के लीक होने की घटनाओं से सतर्क सरकार द्वारा पटवारी की परीक्षा में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। परीक्षार्थियों को रुमाल, बेल्ट, अंगूठी, चैन, कानों की बोलियां यहां तक की पेन भी अंदर नहीं ले जाने दिया गया। सख्ती का आलम यह था कि परीक्षार्थियों को पेन भी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से उपलब्ध करवाया गया। वहीं ड्यूटी दे रहे स्टाफ पर विशेष निगरानी के लिए उनके आइकार्ड बनाकर उन्हें परीक्षा से ढाई घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र के अंदर बुलाकर उनके मोबाइल व पर्स आदि जमा करवा लिए गए।

दो चरणों में आयोजित परीक्षा में सुबह की परीक्षा साढ़े दस बजे शुरू होनी थी। लेकिन 9 बजे परीक्षार्थियों का प्रवेश करवाया गया। 9 बजकर 30 मिनट के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर नहीं जाने दिया गया। प्रवेश के दौरान गहन तलाशी ली गई। जिसमें पुलिस कर्मियों के अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


दो चरणों की तलाशी के बाद आगे गहन तलाशी लेकर परीक्षार्थियों से अंगूठी, पैन, बेल्ट, चैन यहां तक की मोटरसाइकिलों की चाबी भी बाहर रखवा ली गई। कई परीक्षार्थियों को जेब में रखे रुमाल को भी बाहर रखकर आने के लिए भेज दिया गया।

साढ़े नौ बजे तक परीक्षार्थियों को जारी किए गए रोल नंबर की जांच हुई। इस रोल नंबर पर शरीर के किसी भी अंग पर दिखने वाला कोई भी निशान लिखा गया जो परीक्षार्थियों ने अपने आवेदन पत्र में भरा था। इसके बाद करीब एक घंटे तक परीक्षार्थियों को खाली बैठना पड़ा। साढ़े दस बजे प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दी गई। इससे पूर्व सभी परीक्षार्थियों के अंगूठों के बायोमीट्रिक मशीन से निशान लिए गए। साथ ही वीडियोग्राफी भी की गई। परीक्षा केंद्रों पर कई अधिकारियों ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

जूते उतरवाकर ली तलाशी:-परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जूते तक उतरवाकर तलाशी ली गई। आरकेएसडी कॉलेज में अधिकतर महिला परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। जहां महिला स्टाफ द्वारा उनकी तलाशी ली गई।

सामान रखने में आई परेशानियां:-जिले में बाहर से आए परीक्षार्थियों के लिए उस समय परेशानियां खड़ी हो गईं, जब उनसे सारे सामान को बाहर रखने के लिए कहा गया। हांलाकि सारे नियम रोल नंबर कार्ड में बताए गए थे। लेकिन अधिकतर परीक्षार्थी इन्हें बिना पढ़े ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। जिस कारण उन्हें परीक्षा के मौके पर पैन, बेल्ट सहित अन्य सामान बाहर रखने में काफी परेशानियां आईं।

परीक्षा के इंचार्ज एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि जिले में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। जिसमें किसी भी प्रकार की नकल या अन्य साधनों के प्रयोग की रिपोर्ट नहीं है। दोनों ही सत्र में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।
विज्ञापन


कड़े सुरक्षा इंतजाम के चलते परीक्षाओं में कोई लापरवाही सामने नहीं आई। परीक्षार्थियों ने बिना किसी परेशानी के परीक्षा दी है। सख्त सुरक्षा उपाय किए गए थे। परीक्षा में सभी ने नियमों की पालना में खूब सहयोग किया।
सुमित कुमार, एसपी, कैथल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें