फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एचपीवी टीकाकरण अभियान कल से शुरू, 12 हजार किशोरियों की सूची तैयार

विज्ञापन
सीएमओ रेणू चावला - फोटो : बाराबंकी आए दूल्हे के परिजन और रिश्तेदार तथा तथा दुल्हन व उनके परिजन।
विज्ञापन
कैथल।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने कहा कि महिलाओं में ज्यादातर होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान 28 फरवरी से शुरू किया जाएगा। जिला स्तर पर भी इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने सभी निर्धारित उम्र की लड़कियों का आह्वान किया कि वे अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क टीकाकरण जरूर करवाएं, ताकि स्वास्थ्य सही रहे। सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला वीरवार को पुराने नागरिक अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर एचपीवी टीकाकरण अभियान के संदर्भ में जानकारी दी सीएमओ ने कहा कि इस अभियान के दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं पर 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की लड़कियों का एचवीपी टीकाकरण नि:शुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 12 हजार लड़कियों की सूची तैयार की गई है। इस डोज के लगने से घातक बीमारियों से बचाव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का दृढ़ता से पालन करते रहें। ये वैक्सीन हमें घातक कैंसर जैसी बीमारी से बचाव करेगी। हमें डरने की आवश्यकता नहीं है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है। हमारी यही पहल है कि वे निर्धारित उम्र की लड़कियों को वैक्सीन लगवाएं। जागरूकता और समय पर टीकाकरण से ही हम भविष्य में घातक बीमारी कैंसर पर नियंत्रण पा सकते हैं। सरकार का अगला कार्यक्रम महिलाओं की स्क्रीनिंग का रहेगा, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इस मौके पर डॉ. नवराज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें