फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वित्तीय ज्ञान के साथ पेशेवर प्रमाणपत्र प्राप्त करने का बताया तरीका

Fri, 21 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के कॅरिअर गाइडेंस सेल व वाणिज्य विभाग ने छात्रों के लिए निवेशक शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें युवाओं को वित्तीय ज्ञान के साथ पेशेवर प्रमाणपत्र प्राप्त करने का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

बीएसई लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देना था। मुख्य वक्ता डॉ. प्रिया जिंदल रहीं। उन्होंने छात्रों को म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में कॅरिअर के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया।

एनआईएसएम साथ पंजीकरण के बाद लेवल वन परीक्षा आयोजित की गई। लगभग 60 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 45 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। लेवल वन पास छात्रों को निशुल्क लेवल दो एनआईएसएम वीए म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो उन्हें म्यूचुअल फंड वितरण में कॅरिअर के लिए पूरी तरह तैयार करेगा। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने वक्ता का स्वागत किया। प्रोफेसर अजय शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. कपिल जैन, डॉ. श्वेता, डॉ. बबीता गर्ग, डॉ. शशि, डॉ. मनोज बंसल, डॉ. सुचेता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें