फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों के लिए बागवानी मिशन

Tue, 18 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल विधानसभा में सोमवार को पेश किए गए प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में बागवानी मिशन केंद्र बनाने की घोषणा की। इसके तहत जिले के किसानों को बागवानी खेती करने में काफी सुविधाएं मिलेगी और वे अपनी आय बढ़ा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिले के गुहला और सीवन ब्लॉक में धान की जगह सब्जी और अमरूद के बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन ब्लॉकों में सूक्ष्म सिंचाई के लिए लक्ष्य भी रखा गया है। किसानों को सब्जी या अमरूद के बाग लगाने के लिए अनुदान दिया जाता है। साथ ही किसानों को तकनीकी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलता है।
विज्ञापन


योजना के तहत किसानों को कम जोखिम और कम खर्च में नियमित आय का ज़रिया बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। गौरतलब है कि अभी तक जिला इस सुविधा से बाहर था, जबकि अन्य कई जिलों में ये मिशन चल रहा है।

इसके साथ ही जिले को प्रदेश सरकार के बजट में कई और सौगातें भी मिली हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले को फायदा होगा। गुहला में मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को इसमें परिवर्तित किया जाएगा। मॉडल संस्कृति स्कूलों की तर्ज पर जिले के किसी एक सरकारी कॉलेज के माडॅल संस्कृति महाविद्यालय का दर्जा मिलेगा।

इसके अलावा महिलाओं को एक लाख रुपये तक बिना ब्याज के ऋण व 2100 रुपये देने से महिलाओं में खुशी की लहर है। स्वास्थ्य में सुविधाएं बेहतर करने के लिए सरकारी अस्पताल में मरीजों के आश्रितों के रहने के प्रबंध के तहत आश्रयों का निर्माण और कैंसर मरीजों के लिए डे केयर यूनिट निर्माण के फैसले को जिले के लोगों हितकारी बताया है। साथ ही 50 बेड का क्रिटिकल केयर बनने से बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
डंकी रूट से विदेश भेजने वालों पर चलेगा डंडा
मुख्यमंत्री सैनी ने डंकी रूट के जरिए अवैध प्रवास से निपटने के लिए खास नीति की बात कही है। इससे लोगों में खुशी है। कैथल समेत हरियाणा के कई जिलों से से कई युवा कमाई के लालच विदेश की ओर रुख कर लेते हैं। गौरकानूनी ढंग से विदेश जाने के चलते कई की जान तक चली जाती है। हाल में अमेरिका से कई युवाओं को वापस भेजा गया तब यह मुद्दा चर्चा में आ गया था। इसी के बाद एजेंटों पर सरकार ने शिकंजा कसा है। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डंकी रूट के जरिए अवैध प्रवास से निपटने के लिए इस सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। हरियाणा ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट सेल और हरियाणा स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉरपोरेशन युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

बजट की खास बातें

n
कैथल के साथ आठ जिलों में अति आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होंगे। इसका मकसद माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और मातृ, नवजात व 5 वर्ष से कम शिशु मृत्युदर को कम करना है।
विज्ञापन


n
कैथल, करनाल व पानीपत में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए डे केयर सेंटर स्थापित हाेंगे। इससे मरीजों को बहुत फायदा होगा।

n
पेहवा-कुरुक्षेत्र-यमुनानगर नेशनल हाईवे के निर्माण का काम एनएचएआई जल्द शुरू करेगी। इससे राहगीरों के लिए सफर आसान होगा। 

n
सीएम सैनी ने हर जिले में नए गो अभ्यारण्य का प्रस्ताव रखा है। हरियाणा में पंजीकृत गोशालाओं में 51 शेड बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये का अनुदान देने का एलान हुआ है। कैथल को भी इससे लाभ मिलेगा।

n
नगरपालिकाओं में सफाई के लिए उपकरण बढ़ाए जाएंगे। कलायत, पूंडरी, राजौंद, सीवन व चीका नगर पालिका हैं।
जिले के लिए खासजिले के लिए खास

n
बागवानी मिशन के तहत किसानों को फायदा पहुंचाने की योजना।

n
बीज परीक्षण केंद्र की स्थापना करने की तैयारी।

n
नागरिक अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा व 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट खोला जाएगा।

n
एचएसआईआईडीसी नई दिल्ली को अस्पताल व डिस्पेंसरी बनाने के लिए रियायती दरों पर भूमि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें