संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कौल गांव में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक विवाहिता की मौत हो गई। हादसे में उसका पति घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ कार में मायके से कलायत स्थित ससुराल वापस लौट रही थी।
ढांड थाना में दी गई शिकायत में विवाहिता के पति कलायत निवासी रविंद्र ने ढांड थाना में दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को वह अपनी 42 वर्षीय पत्नी रीता के साथ अपने ससुराल गांव कौल गया था। रास्ते में जैसे ही वे कौल-साकरा रोड पर पहुंचे तो एक बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को कैथल सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान घायल रीता की मौत हो गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढांड थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।