फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: होली मिलन समारोह, 270 परिवारों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खड़ालवा मटौर खेड़ी और भालंग सेवा समिति की ओर से रविवार को एमडीएन ग्लोबल स्कूल परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चारों गांवों के लगभग 270 परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया। समिति के प्रधान पाल सिंह ने बताया कि छत्तीस बिरादरी की यह समिति लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर, गरीबों की सहायता और आपसी भाईचारा बढ़ाना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में मेलजोल और सौहार्द मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अपना-अपना परिचय देकर आपसी पहचान को और सुदृढ़ किया। महिलाओं ने पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा दामन-कुर्ता पहनकर लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल रंगीन और उल्लासपूर्ण हो गया। समिति की ओर से देशी घी से बने व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई। महासचिव जगमग मटौर ने कहा कि समिति जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहती है। इस अवसर पर सचिव मास्टर श्रवण खेड़ी, ईश्वर सिंह, राममेहर खेड़ी, डॉ. हरविलाश, मास्टर रामचंद्र, दलीप सिंह मटौर, कृष्ण पटवारी, जगदीश बनवाला, मास्टर नरेश, रोहतास, शमशेर सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें