फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जर्जर हालत में पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
सड़क से आधुनिक तकनीक मशीन की ओर से पुरानी परत को उखाड़ कर डंपर में भरते हुए।
विज्ञापन
राजौंद। असंध–कैथल मार्ग पर लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। काफी समय से सड़क पर गड्ढों और धूल-मिट्टी के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण के तहत मशीनों द्वारा पुरानी परत को हटाने और नई सड़क की तैयारी का कार्य आरंभ किया गया। कार्य स्थल पर आधुनिक मशीनों की मदद से सड़क की खोदाई कर मलबा हटाया जा रहा है। इसके बाद सड़क की नई परत बिछाई जाएगी, जिससे मार्ग मजबूत और सुगम बनेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आने वाले वर्षों तक लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने को कहा है। क्योंकि अगले माह एक अप्रैल से गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है और मंडी भी इसी मार्ग पर पड़ती है, ताकि गेहूं सीजन के दौरान किसानों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें