फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भोजन स्वास्थ्य व स्वच्छता में हिमांशु अव्वल

Sun, 24 Nov 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में कुल सब थीम के अनुसार 21 विजेता चुने गए। भोजन स्वास्थ्य व स्वच्छता सब थीम से हिमांशु को पहला स्थान मिला।

कार्यक्रम के तहत सभी विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। इसमें भोजन स्वास्थ्य स्वच्छता, ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, मैथमेटिकल मॉडलिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, रिसोर्स मैनेजमेंट सहित अन्य सब थीम पर आधारित थे। प्रत्येक थीम से तीन विजेता विद्यार्थी चुने गए। इसमें प्रथम विजेता को 2100, द्वितीय को 1800 और तृतीय स्थान पर रहे विजेता को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


परिणामों में भोजन स्वास्थ्य व स्वच्छता सब थीम से हिमांशु, आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग प्रथम, राजकीय माध्यमिक स्कूल सलेमपुर मदूद से हरमन, राजकीय कन्या हाई स्कूल भाना से सरिता तृतीय स्थान पर रही। ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन सब थीम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़ की मनजीत प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय राजौंद की कोमल द्वितीय स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना के वंश को तीसरा स्थान मिला।

नेचुरल फार्मिंग सब थीम से प्रथम स्थान पर दीपक राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजौंद, द्वितीय स्थान पर पुनीत केवीएम विद्यालय पाई व तृतीय स्थान पर तानिया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा रही। डिजास्टर मैनेजमेंट सब थीम से प्रथम आदित्य आरोही मॉडल स्कूल सोंगरी ,द्वितीय स्थान पर विक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना व तृतीय स्थान पर साहिल बोरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़ रहे।

मैथमेटिकल मॉडलिंग सब थीम से प्रथम स्थान पर वैभव गर्ग, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल पूंडरी, द्वितीय स्थान पर कशिश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैर व तृतीय स्थान पर दीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका रहे। वेस्ट मैनेजमेंट सब थीम से प्रथम स्थान पर रिशु आरोही मॉडल रामगढ़ पंडवा, द्वितीय स्थान पर अंकित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक व तृतीय स्थान पर अरमान राजकीय हाई स्कूल मुन्ना रेहड़ी रहे।

रिसोर्स मैनेजमेंट सब थीम से प्रथम स्थान पर केशव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल द्वितीय स्थान पर, शौर्य केवीएमपी व तृतीय स्थान पर मोहित शर्मा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पूंडरी रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में विज्ञान व नवाचार का सृजन होता है। विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि बढ़ती है, इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन


खंड स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2024 के विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने कहा कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2024 के विद्यार्थी आगे चलकर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें