फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रवेश के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग 19 से खोलेगा पोर्टल

Fri, 16 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग (एचबीएसई) व सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम आने के बाद अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए पोर्टल खोलने की तिथि की घोषणा कर दी है। ऐसे में विभाग की ओर से 19 मई से दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। यह जानकारी इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने दी है।

डॉ. गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन दाखिला पोर्टल के माध्यम से दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने अपने पोर्टल को अपडेट कर दिया है। इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधकों के लिए नोडल अधिकारी, सीट, फीस, कोर्स और विषय संयोजन आदि जानकारी अपडेट करने के लिए लिंक ओपन कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया की सभी महत्वपूर्ण तिथियां, दिशा-निर्देश व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्राएं समय पर आवेदन करें और किसी भी असुविधा से बचें। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहती हैं वे फॉर्म भरते समय अपना पहला विकल्प इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय व दूसरा विकल्प इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय सांयकालीन सत्र भरे।

महाविद्यालय स्तर पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां छात्राओं को आवेदन में सहायता प्रदान की जाएगी। जानकारी के लिए कॉलेजों से संपर्क करें।
वेबसाइट https://admissions.highereduhry.ac.in
पोर्टल में कॉलेजों को भरनी होगी जानकारी

प्रदेश में 185 सरकारी कॉलेज, 97 एडेड और 86 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालित हैं। इनमें प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पोर्टल के जरिए सभी कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल, प्रिसिंपल, कोर्स, विषय, इस शैक्षणिक सत्र में सीटों को कम या ज्यादा करने की संख्या सहित अन्य जानकारियां देनी होगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी इन जानकारियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन


12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम आने के बाद हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम कॉलेजों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया। अब तीन दिन में पोर्टल के जरिए सभी कॉलेजों को अपनी विस्तृत जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 17 मई को कॉलेजों के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें