संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने वीरवार को स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की। मेरिट सूची आते ही शहर के विभिन्न कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
दाखिले में सहायता के लिए कॉलेज परिसरों में सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां विद्यार्थी अपनी काउंसलिंग और दस्तावेज जांच संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला स्थिति और मेरिट विवरण : पहली मेरिट सूची के आधार पर अब तक स्नातक कक्षाओं में कुल 832 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें 450 छात्र और 382 छात्राएं शामिल हैं। सुबह के सत्र में 696 और सांध्यकालीन सत्र में 136 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
आरकेएसडी कॉलेज में बीए (सीटें–560)
ऑल इंडिया मेरिट: 83.4% (उच्चतम) – 77.6% (न्यूनतम)
ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस: 64% – 47%
हरियाणा जनरल: 77.4% – 71%
ओएससी: 70.8% – 69.4%
बीए स्वपोषित (कुल सीटें –150)
ऑल इंडिया: 73.4% – 52.4%
बीकॉम (कुल सीटें –160)
ऑल इंडिया: 92.8% – 85.2%
ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस: 57.2% – 57.2%
हरियाणा जनरल: 84% – 73.2%
ओएससी: 85.6% – 63.2%
बीसी-ए: 62.6% – 61.4%
बीसी-बी: 68.2% – 63.8%
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस (कुल सीटें –80)
ऑल इंडिया: 83.4% – 56.4%
हरियाणा जनरल: 49.8% – 49.8%
बीएससी फिजिकल साइंस (कुल सीटें –140)
ऑल इंडिया: 75.6% – 61.6%
हरियाणा जनरल: 60% – 54.2%
बीएससी लाइफ साइंस (कुल सीटें –80)
ऑल इंडिया: 80.6% – 77%
हरियाणा जनरल: 77% – 64%
ओएससी: 61.6% – 56.4%
बीएससी फिजिकल एजुकेशन (वित्त पोषित, कुल सीटें –55)
ऑल इंडिया: 84.2% – 84.2%
हरियाणा जनरल: 83.8% – 67.6%
डीएससी: 66.8% – 66.8%
बीसीए (वित्त पोषित, कुल सीटें –140)
ऑल इंडिया: 78% – 75.6%
ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस: 63.6% – 63.6%
हरियाणा जनरल: 75% – 64.6%
ओएससी: 63.8% – 61.4%
बीसी-ए: 63.6% – 54.2%
बीसी-बी: 63% – 49.4%
बीबीए (वित्त पोषित, कुल सीटें –70)
ऑल इंडिया: 84.6% – 78%
हरियाणा जनरल: 77.8% – 71.4%
डीएससी: 55% – 52%
बीसी-ए: 70.2% – 63.2%
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज की मेरिट सूची (सामान्य वर्ग):
कोर्स
ऑल इंडिया उच्चतम – न्यूनतम
हरियाणा उच्चतम – न्यूनतम
बीए एडिड 82.6% – 71.4% 71.2% – 51.8%
बीकॉम 77.8% – 70% 68.8% – 56.4%
बीसीए 79% – 58.2% –
बीएससी लाइफ साइंस 78% – 73.8% 68% – 60.2%
कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में अपने दस्तावेज सत्यापित कराकर दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करें। सहायता केंद्रों पर स्टाफ पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहा है।