फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर गिरफ्तार, नकदी, हेरोइन, गाड़ी और अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
10-कैथल। सीआईए-1 पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल की गिरफ्त में नशे का कारोबारी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सीआईए-वन पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल द्वारा एक शातिर नशा तस्कर काबू किया गया, जिसके कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य की 70 ग्राम हेरोइन, तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कांटा, मोबाइल फोन व 2500 रुपये नकदी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में दर्ज हेरोइन तस्करी का एक अन्य मामला भी न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। उसके तार दिल्ली में एक विदेशी नागरिक से जुड़े हुए थे, जिसकी गिरफ्तारी के लिए रविवार को आरोपी का न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, एसआई जोगिंद्र सिंह, एएसआई बलराज सिंह, एएसआई शुभकर्ण, कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, एचसी राज सिंह व सिपाही मनोज कुमार की टीम गश्त पर थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा शहर थाना क्षेत्र में कुतबपुर रोड डेरा शीला खेड़ा के अंडरपास के नजदीक नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद पुलिस द्वारा गांव कुतबपुर की तरफ से आई गाड़ी रुकवाते हुए चालक प्रदीप कुमार गांव नरवलगढ़ को काबू किया। पुलिस द्वारा मौके पर डीएसपी एईसी बलजिंद्र सिंह को बुलाकर जब उनके समक्ष प्रदीप की तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की जेब से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरी जेब से एक मोबाइल फोन, 2500 रुपये व गाड़ी के डैशबोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कांटा बरामद करते हुए नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी भी कब्जे में ली गई। आरोपी एंटी 2018 में भी दो ग्राम इेरोइन सहित काबू किया जा चुका है। शहर थाना में मामला दर्ज कर एएसआई किताब सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि वह नई दिल्ली से नशा खरीदकर कैथल व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें