फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो मामलों में हेरोइन और अफीम बरामद

Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने नशा तस्करी के दो मामलों में 11.61 ग्राम हेरोइन व 23.40 ग्राम अफीम बरामद की है। एक महिला आरोपी को पुलिस ने दबोचा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान हाबड़ी मोड पूंडरी पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि पूंडरी निवासी सोनू पुरी काफी समय से मकान पर ग्राहकों को अफीम बेचने का काम करता हैं। पुलिस टीम ने सोनू के मकान पर दबिश दी, जहां सोनू मौके पर नहीं मिला।

पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष नियमानुसार ली। जांच के दौरान सोनू के मकान के ऊपर बने कमरे में रखे जूतों के रैक के नीचे रखे पॉलीथिन से 23.40 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज करके पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे मामले में चौकी रामथली पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम शाम के समय गश्त दौरान चीचड़वाला रोड खरकां पर मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को सूचना मिली कि खरकां निवासी बीरो देवी गली में घूम कर ग्राहकों को हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करती है। उसके मकान पर दबिश देकर उसे हेरोइन सहित काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन


तब पुलिस टीम ने गांव खरकां निवासी बीरो देवी के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध बीरो देवी को काबू कर लिया गया। मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल दिनेश काजल के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 11.61 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में केस दर्ज करके मौके पर पहुंची लेडी एएसआई बबीता ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें