फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निफा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भीम कौशिक को

Tue, 07 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट) संस्था के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू के मार्गदर्शन में हरियाणा के प्रधान श्रवण कुमार ने जिला कैथल के अध्यक्ष पद पर भीम कौशिक को नियुक्त किया है।

भीम कौशिक सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत है और अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। उनके इसी जज्बे को देखते हुए उन्हें निफा के जिला प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ अमित कुमार को जिला कॉर्डिनेटर के पद के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


अपनी नियुक्ति पर भीम कौशिक ने चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू, प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वे उस पर खरा उतरेंगे। प्र्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा ने बताया कि निफा 28 राज्यों में अपनी सेवाएं दे रही है और संस्था के नाम सात वल्र्ड रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने बताया कि संस्था के साथ सात हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


भीम कौशिक के निफा का जिला प्रधान बनने पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने बधाई दी है। इस अवसर पर हितेश

गुप्ता, हरजिंदर नंबरदार, बलकार सिंह, सरपंच परमजीत सिंह, शेर सिंह चक्कू, रिंकल सिंगला, बंटी शर्मा, सागर भारद्वाज, गुरदीप अंटाल, दिल्लू सरपंच, कोच सतनाम सिंह, हैप्पी, सुरजीत व गुरप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें