फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हेलमेट और सीट बेल्ट को बताया जीवन रक्षा कवच

Sat, 20 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाल विकास ग्लोबल स्कूल तितरम में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनों और नशा उन्मूलन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा कवच है।

उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा हो सकती है। दोपहिया चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग कानूनी बाध्यता ही नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कवच है। उन्होंने विद्यार्थियों को ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना लाइसेंस ड्राइविंग के जोखिमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


छात्राओं को दी अधिकारों की जानकारी, दुर्गा शक्ति और 112 की तुरंत लें मदद : कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता से अवगत करवाया गया। डीएसपी ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की घटना होने पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन


यह भी जानें : आपातकालीन नंबर 112 दुर्गा शक्ति हेल्पलाइन का उपयोग कर मदद ली जा सकती है। घटना छिपाने से समस्या बढ़ती है, जबकि समय पर शिकायत से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें