फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो...मैं बिन्नी गैंग का सदस्य बोल रहा हू, पैसे खत्म हो गए 50 लाख चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
(कैथल) कलायत। हत्या, फिरौती व अन्य मामलों के आरोपी बिन्नी के नाम पर कलायत में जनता करियाना स्टोर संचालक रामफल से मोबाइल के जरिये 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मांग पूरी न करने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में पीड़ित रामफल ने वीरवार को कलायत थाना में शिकायत दी है। इसके रोषस्वरूप दुकानदारों ने डीएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 दिसंबर को उसके मोबाइल नंबर पर सायं 6 से 7 बजे के बीच कॉल आई। फोन करने वाले ने अपने को बिन्नी गैंग का सदस्य बताया और कहा कि उनके गैंग के पैसे खत्म हो गए हैं। उन्हें 50 लाख रुपये चाहिए। नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा। यदि पैसे नहीं दिए तो कलायत में गोलियां चलेंगी और इसके बाद उसने कहा कि दो दिन बाद फोन आएगा। पांच दिसंबर फिर किसी दूसरे मोबाइल से उसके पास सायं करीब 7 बजे तीन-चार मिस काल आई। डर की वजह से उसने कॉल रिसीव नहीं की। शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया कि पहली बार जब 3 दिसंबर को फोन करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और पैसे न देने पर गोलियां चलाने की धमकी दी। जिस गैंग के नाम पर मांग की गई उसके द्वारा पहले भी कलायत में व्यापारी शेखर पर जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चलाई गईं।
इस संबंध में डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर को जनता करियाना स्टोर संचालक रामफल ने 50 लाख रुपये की मांग को लेकर शिकायत दी है। इस पर जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। जल्द ही कॉल करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
कलायत में करियाना स्टोर संचालक के पास जिस प्रकार 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की काल आई इस प्रकार के धमकी भरे मामले की ऑडियो जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा व हरियाणा के अन्य जिलों में भी सामने आए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए उस नेटवर्क को तलाश रही है, जो रंगदारी के लिए दहशत भरे फोन कॉल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें