फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन में गर्मी ने सताया, शाम को बूंदाबांदी से राहत

Tue, 30 May 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोमवार सायं एक बार फिर मौसम बदल गया। शाम के समय तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। दो दिन पहले जिले में वर्षा हुई थी, इसके बाद बीच में धूप निकली। सोमवार को एक बार फिर फिर तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ आई आंधी में शहर में दुकानों के बाहर लगे बोर्ड व टीन-टप्पर उड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन वर्षा होने की संभावना है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदलाव से लोगों ने भी गर्मी से राहत महसूस की है। फिलहाल नौतपा भी चल रहा है। नौतपा के पांचवें दिन भी मौसम ठंडा रहा।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव के बाद दो दिन पहले हुई वर्षा होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 पर पहुंचा है। इससे पहले 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज हवाओं के साथ बिजली भी बाधित हुई। हालांकि कहीं पर बिजली के खंभों पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त की सूचना नहीं है। लाइनों पर कोई फाल्ट न हो। इससे पहले बिजली निगम ने सप्लाई को कुछ समय के लिए बंद किया। बताया जा रहा है बीते दिनों आए तेज अंधड़ में जिले में कई जगहों पर बिजली के खंभे व पेड़ गिरने से कार्य प्रभावित हुआ।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वय डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि दो दिनों तक वर्षा की संभावना है। इससे सब्जियों की फसल को कोई नुकसान नहीं है। जिन किसानों ने धान की पौध की बिजाई की हुई है। वे अभी सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें