फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी ने लोगों के छुड़ाए पसीने, 39 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Sun, 05 May 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को खिली तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान भी 39 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से भी आगामी एक सप्ताह तक लगातार तापमान बढ़ेगा। दिनभर तेज धूप की वजह से लोगों को हवाएं भी गर्म महसूस हुई। हालांकि अभी लू की स्थिति नहीं है।

गौरतलब है कि शनिवार सुबह 9 बजे ही तेज धूप खिल गई थी। शाम पांच बजे तक धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर के समय में सडक़े व बाजार पूरी तरह से सुनसान दिखाई दिए। हवा में नमी का स्तर 12 प्रतिशत तक रहा। इसके साथ ही 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली।
विज्ञापन


उधर पूंडरी में शनिवार की दोपहर होते ही हवा व मौसम ने अचानक करवट ली। इसके बद गर्म हवाएं चलीं। इस कारण लोगों ने भी सड़कों पर निकलने से गुरेज किया। नगर निवासी शमशेर सिंह, सुरेश कुमार, गुलशन, सुरेंद्र सुखीजा, कशिश मदान ने बताया कि हर वर्ष इन दिनों बहुत गर्मी पड़ती थी, लेकिन इस बार गर्मी व लू न चलने के कारण मक्खी व मच्छरों की भरमार है।

ठंडे पेयजल का लिया सहारा ः लोगों ने गर्मी से बचाव करने को लेकर ठंडे व पयेजल का सहारा लिया। सुबह नौ बजे से ही सडक़ों किनारे खड़ी आईस्क्रीम, गन्ने के जूस, गोलगप्पे, बनाना जूस सहित अन्य रेहडिय़ों पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई दिखाई दी। लोगों का मानना है कि ठंडा जूस पीकर गर्मी से कुछ समय तक उनको राहत मिल जाती है।

बुखार के बढ़े मरीज ः मौसम दिन में कई बार बदला, लेकिन फिर भी शनिवार को लू के थपेड़ों ने भी खूब परेशान किया। लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है। उसी प्रकार से बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में दो दिनों से बुखार जांच के लिए भारी भीड़ बढ़ रही है। सुबह साढ़े सात बजे ही मरीज अस्पताल में पहुंचने लग जाते हैं। दोपहर दो बजे तक भी सभी मरीजों की जांच नहीं हो पाती। अधिकांश मरीजों के बुखार होने से प्लेटलेट्स कम हो रहे है।
विज्ञापन

पांच से सात मई तक आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। 8 मई को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 9 मई को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही आगामी सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने की संभावना है।

-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें