कैथल। जिला परिषद में अध्यक्ष पद के चुनाव मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बुधवार को फिर से सुनवाई टल गई है। इस मामले में अब अगली सुनवाई नौ अगस्त यानि शुक्रवार को होगी।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से जिला परिषद की चौधर के लिए अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा और जजपा आमने-सामने हैं। वर्तमान में जिला पार्षद दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली जिला परिषद के अध्यक्ष हैं। प्रदेश में दोनों ही पार्टियों का गठबंधन टूटने के बाद से जिला परिषद में भी अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर खींचतान लगातार जारी है। बुधवार को होने वाली सुनवाई पर दोनों पक्षों की निगाहे टिकी थी, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जज के छुट्टी पर होने के चलते एक बार फिर सुनवाई नहीं हो सकी। संवाद