संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। 68वीं स्कूल नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के संदर्भ में अंडर-17 लड़कियों की टीम के चयन के लिए लिए शिविर लगाया गया है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर गागट ने कहा कि प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए हमारा इरादा चट्टान जैसा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हमारे सामने आये, लेकिन हमें हार नहीं माननी है और आगे बढ़ते जाना है। इसके बाद टीम को जम्मू के लिए रवाना किया। इस अवसर पर रमेश सिंह चहल, प्रवीण थरेजा, विजय कुमार, नरमैल सिंह, घनश्याम शर्मा, पूनम, भूप सिंह, संदीप कुमार, राज कुमार, महेंद्र सिंह, मिठन ढांडा मौजूद रहे।
शिक्षा से लिखें उज्ज्वल भविष्य की कहानी ः गागट
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद सुपर-100 ब्लॉक लेवल जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य शिक्षा प्राप्त करना है। शिक्षा के बल पर ही उज्ज्वल भविष्य की कहानी लिख सकते हैं।
कार्यक्रम में खंड कैथल आठवीं कक्षा व 10वीं कक्षा के छात्र व छात्राएं अभिभावकगण, एसएमसी के सदस्य विभिन्न स्कूलों के अध्यापक व प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। नायब तहसीलदार जोगिंद्र धनखड़ ने भी विशेषतौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।
जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने कहा कि जीवन में बहुत बार ऐसी विकट परिस्थितियां आती हैं जो कि हमें आगे बढ़ने से रोकती हैं, लेकिन यदि हमने मन में ठान लिया कि हमें उच्च शिक्षा प्राप्त करनी है और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनानी है तो हमें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। जिला शिक्षाधिकारी रामदिया गागट,मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने मिशन बुनियाद व सुपर-100 में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। संवाद