फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएवी कॉलेज पूंडरी में मंत्रोच्चार कर किया हवन

Thu, 27 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी व डीएवी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आर्यरत्न डॉ. पूनम सूरी के 77वें जन्मदिवस पर 77 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों ने मंत्रोच्चार कर आहुतियां डालीं।

कार्यक्रम में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के महामंत्री एसके शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर प्रधान पूनम सूरी की दीर्घायु की कामना की गई। प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने मुख्य अतिथि का स्वागत शाल तथा स्मृति चिह्न देकर किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में आर्य समाज के भारत के इतिहास में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलकर साधारण व्यक्ति भी उत्तम व्यक्ति के रूप में स्थापित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. पूनम सूरी की आर्य समाज और उसके सामाजिक सुधार तथा राष्ट्रीय उत्थान कार्यक्रमों के प्रति उनकी गहरी चिंता है। उनके नेतृत्व में आर्य युवा समाज ने दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या तथा भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए अनेक प्रभावी कार्यक्रम चलाए हैं
विज्ञापन


चरित्र निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों के तर्कसंगत उपयोग पर उनके जोर के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चरित्र निर्माण शिविर, सामुदायिक विवाह तथा प्रोजेक्ट बूंद जैसी परियोजनाओं का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर रमेश लीखा सचिव डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्त्री समिति नई दिल्ली एवं वाइस चेयरमैन डीएवी पब्लिक स्कूल, पूंडरी उपस्थित रहें। उन्होंने आर्यरत्न डॉ. पूनम सूरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें