फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राचीन नगर खेड़ा में विश्व शांति के लिए हुआ हवन

विज्ञापन
कलायत स्थित नगर खेड़ा धार्मिक स्थल। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कलायत। प्राचीन नगर खेड़ा में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ से हुई। इसमें 36 बिरादरी के लोगों ने भाग लेकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। उत्सव में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली, अच्छी वर्षा और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे, पूरा दिन धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन नगर खेड़ा में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मान्यता है कि इस आयोजन से इंद्रदेव को प्रसन्न करने के साथ विश्व में शांति और सद्भाव की कामना की जाती है। आयोजकों ने कहा कि यह उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। इसमें सभी समाजों के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल होकर क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली की कामना करते हैं।

कलायत स्थित नगर खेड़ा धार्मिक स्थल। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें