फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्हील चेयर टी-20 क्रिकेट में हरियाणा की टीम विजयी

Wed, 14 Aug 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तमिलनाडु में पांच से 11 अगस्त तक हुई नेशनल लेवल की व्हील चेयर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा ने कर्नाटक को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम में कैथल के संदीप कुंडू का शानदार प्रदर्शन रहा। वह पांच मैचों में मैन ऑफ द मैच रहे। इसके साथ उन्होंने 98 की औसत से 392 रन बनाए, जिसने तीन अर्ध शतक, एक शतक शामिल रहा। इसके अलावा टूर्नामेंट में उन्होंने
विज्ञापन


छह विकेट भी चटकाए। संदीप कुंडू

बेस्ट प्लेयर और बेस्ट बेट्समैन ऑफ टूर्नामेंट रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु व्हील चेयर एसोसिएशन के प्रधान दुरई एन पांडियन ने किया था। इसमें आठ राज्यों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल हरियाणा और कर्नाटक की टीमों के बीच हुआ। हरियाणा की टीम का नेतृत्व कैथल के हरियाणा व्हील चेयर क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप कुंडू ने किया। वह बेस्ट प्लेयर और बेस्ट बेट्समैन ऑफ टूर्नामेंट रहे। इसके अलावा कैथल के ही सीताराम सैनी और सील चंद गिल, जो हरियाणा की टीम खेल और अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के कोच जगरूप ने बताया कि कप्तान संदीप कुंडू के सही निर्णय व टीम की एकता, जोश और प्लानिंग से जीत हासिल की है। बताया कि अगले सप्ताह अभ्यास शिविर लगाए जाएगें। जिसमें संदीप कुंडू, सीताराम सैनी, सील चंद गिल व अन्य खिलाड़ी भाग लेकर अगली प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें