फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेड रिबन क्विज में डीएवी स्कूल सीवन बना विजेता

Wed, 14 Aug 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में मंगलवार को शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला एवं हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता करवाई। इसमें डीएवी स्कूल सीवन की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि प्रश्नोत्तरी के माध्यम से या सेमिनार से विद्यार्थी एड्स जैसी लाइलाज बीमारी के बारे में बचाव के तरीके सीख सकते हैं। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. रीना सैनी, रेनू सेठ, हितेश कुमार रहें। जिला शिक्षा अधिकारी कैथल ने प्रथम टीम डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन को प्रशंसा पत्र एवं चार हजार रुपये, द्वितीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन कैथल को प्रशंसा पत्र और तीन हजार रुपये, तृतीय आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी को प्रशंसा पत्र और दो हजार रुपये, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका एवं पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई को कंसोलेशन प्राइज एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अधीक्षक सुरेश कुमार कौशिक, सहायक प्रवीन थरेजा, क्लर्क इशिता, ममता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें