फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्ट्रांग रूम के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर चले पंजाबी गाने, अधिकारी रह गए हैरान

Mon, 03 Jun 2024 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कैथल के स्ट्रांग रूम के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर पंजाबी गाने चलने का मामला सामने आया है। यह देखकर अधिकारी हैरान रह गए।
विज्ञापन
एक मतगणना केंद्र के बाहर लगी एलईडी में चले पंजाबी गाने। स्त्रोत वीडियो ग्रेप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में स्ट्रांग रूम के पास बने मतगणना केंद्र के बाहर लगी स्क्रीन पर मतगणना की पूर्व संध्या पर पंजाबी व हिंदी गाने चलने लगे। इससे यहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए। इस घटना को केंद्र के पीठासीन अधिकारी ने तकनीकी खामी बताया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस एलईडी को ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी के लिए लगाया गया था। इस बारे में जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामजी लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ओपन वाईफाई एलईडी से कंनेक्ट हो गया। किसी ने गाने चला रखे थे, इसलिए शायद वो जुड़ गए थे। इसी वजह से स्ट्रांग रूम की स्क्रीन पर एक दो मिनट के लिए गाने चल गए थे जो तुरंत ही बंद करवा दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें