कैथल। गुजरात के गांधीनगर में पांच से सात मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता के वाटर पोलो मुकाबले में हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कैथल के एडीसी आईएएस दीपक बाबू लाल करवा ने इस टीम में खेलकर सराहनीय योगदान दिया।
रजत पदक मिलने पर डीसी प्रीति ने एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। डीसी ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमें अपने व्यस्त जीवन में खेलों के लिए भी समय निकालना चाहिए। वहीं, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि हरियाणा की वाटर पोलो टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर फाइनल तक शानदार सफर तय किया। संवाद