कांग्रेस की रैली में हिसार का सांसद जेपी का बुजुर्ग को पैर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें अब जिस बुजुर्ग को धक्का लगा था वे बोले कि नेता ने स्वयं ही मंच पर बुलाया था। धक्का मारने वाली कोई बात नहीं है।
गुहला-चीका विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार हुई कांग्रेस की रैली में हिसार से सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी मंच पर भीड़ के दौरान धक्का लगने पर बुजुर्ग को पैर मारते हुए दिखे। चीका की नई अनाज मंडी में सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सत्ता परिवर्तन रैली में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मामला बढ़ा तो चीका के बुजुर्ग व्यापारी ने कहा कि लात मारने जैसी कोई बात नहीं थी। वे नेता जी के बुलावे पर ही वे वहां गए थे। मंच पर एक दूसरे को धक्के लग रहे थे। ये भीड़ होने की वजह से हुआ है। इसमें कोई दूसरी बात नहीं थी और नेता से उनके निजी संबंध हैं। उन्होंने ही उनको मंच पर बुलाया था। दूसरी तरफ जेपी की तरफ से भी बुजुर्ग से माफी मांगने की बात भी सामने आयी है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जेपी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत में महिलाओं के राजनीति में आने पर भी विवादित टिप्पणी की थी कि ''जे लिपस्टिक और पाउडर लगाकर लीडर बनते हों तो मैं भी लगा लूं, फिर दाढ़ी क्यों रखूं।'' सोशल मीडिया पर जेपी की यह टिप्पणी भी वायरल हुई थी। महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए जेपी को नोटिस जारी किया था।